कस्बे के इंदिरानगर मोहल्ला स्थित वाल्मीकि बस्ती के लोगों द्वारा जबरन धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत डीएम से की। सोमवार को एसडीएम व सीओ ने बस्ती में पहुंचकर जांच की। इस दौरान लोगों ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के नाम पर खोली गई पाठशाला की आड़ में धर्मांतरण का खेल शुरू हुआ। अब तक आसपास के गांवों को मिलाकर 100 से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराया जा चुका है। वाल्मीकि बस्ती के पूर्व सभासद गोरेलाल वाल्मीकि, रावेंद्र, बसंत, अजय, राजेश, रामदीन, अशोक आदि ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायत भेजी थी। इसमें आरोप लगाया था कि फर्रुखाबाद के एक ईसाई समाज के चिकित्सक व नगलादीना निवासी पास्टर समाज के लोगों पर धर्मांतरण का जबरन दबाव बना रहे हैं। चिकित्सक द्वारा पैसों का लालच देने व घरों की महिलाओं को प्रलोभन देने की भी बात कही गई। इसके लिए समाज के लोगों को धमकाया भी जाता है।