फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- आठ लेन मांगा, फोरलेन का भरोसा दिया, बनाया टू-लेन

शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Jun 2025 09:37 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा में गैर ब्राह्मण कथावाचक के साथ हुई घटना निंदनीय है। कथावाचक का सिर घुटावाया, चोटी काटी गई फिर पेशाब से शुद्ध करके अपमान किया। किस ग्रंथ में लिखा है कि पीडीए का विद्वान कथा नहीं कह सकता। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा अब भाजपा कुछ लोगों से घिनौनी बातें कहलवा रही है। दलितों पर अत्याचार सपा सरकार में ही रुकेगा। बताया उन्होंने ग्वालियर से लिपुलेक तक आठ लेन का रोड मांगा। चार लेन का भरोसा दिया गया, मगर बनाया टू-लेन गया। उनकी सरकार बनने पर गंगा पर आठ लेन पुल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें