फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 08:23 PM IST

वैदपुरा पुलिस ने महोला रेलवे ओवरब्रिज के पास मुठभेड़ के दाैरान 10 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर की फायरिंग में दरोगा के हाथ में गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया वैदपुरा पुलिस बुधवार सुबह महोला रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी महोला के पास पुलिस ने बाइक सवार एक बदमाश को घेर लिया। रेलवे ओवरब्रिज के पास बदमाश ने पुलिस पर तीन फायर किए। एक गोली थानाध्यक्ष विपिन मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट में और एक गोली दरोगा सुबोध सहाय के बाएं हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें