फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अखिलेश ने रावण, दुर्योधन और कंस का उदाहरण देकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा

शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 02:23 PM IST

जो सत्ता में होता है वही तानाशाह होता है, यह बात हम लोगों ने बहुत पुरानी पढ़ी, देखी और समझी भी है। रामायण में रावण तानाशाह था वह राजा था। महाभारत में भी कंश और दुर्योधन राजा था। वह भी तानाशाह थे। हम लोगों ने रामायण और महाभारत में भी पढ़ा है कि तानाशाह बहुत दिनों तक सत्ता में नहीं रह सकता है। यह बात सोमवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हैवरा स्थित चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में हुए नेता जी प्रतिमा के अनावरण और कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कही।  उन्होंने कहा कि जो आज सरकार में हैं। हो सकता है कि उन्हें लगता हो कि सरकार उनकी चलती रहेगी, लेकिन जनता भी देख रही है, समझ रही है। अभी तो लोकसभा में हिसाब किताब किया है। अभी जब विस का चुनाव आएगा तो न जाने कौन सा परिणाम आएगा और उनका पता ही नहीं चलेगा। कहा कि जिन परिस्थितियों में हम और आप राजनीति कर रहे हैं, हमारे आपके सामने बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। हम लोग ऐसी ताकत से लड़ रहे हैं, जिसके पास सब कुछ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें