इकदिल थाना क्षेत्र में मजदूर का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया, जिसके बाद आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।