फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: हिंदू और मुस्लिम व्यापारियों ने कांवड़ यात्रियों पर बरसाए फूल

महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल व्यापार मंडल पेश की। शनिवार को साबितगंज चौराहे पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित के नेतृत्व में एकत्रित हुए व्यापारियों में ज्यादातर मुस्लिम समाज के व्यापारी मौजूद रहे। इसमें प्रमुख रूप से शहर कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, हाजी अज़ीम वारसी, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, मु,तैय्यब,मु अली,लखन सोनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, उबैस कुरैशी, अदनान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें