एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। नगला जैत निवासी अशोक कुमार पुत्र लक्ष्मन सिंह ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया कि मोहल्ला काजी कस्बा अलीगंज में एक मकान है, जिसमें चोरों ने ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। वहीं एक अन्य मकान में चोरों ने सेंध लगाई। चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले गए।