उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सकीट मार्ग पर नहर के समीप 15 फीट गहरे गड्ढे में स्कूटी सवार गिर गया। वो इस गड्ढे से बाहर नहीं निकल सका। स्कूटी सवार की मौत हो गई। उसकी लाश मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।