फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रात में चोरों का धावा, ताले तोड़कर डेढ़ लाख का माल ले उड़े

Arun Parashar Updated Sun, 23 Aug 2026 02:08 PM IST

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के खेरपुरा गांव में शनिवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर ताले तोड़ दिए। चोर घर में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। ग्राम खैरपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र दुलारे लाल ने बताया कि परिवार के लोग रात में मकान बंद कर पास स्थित अपने घेर में सोने चले जाते हैं। दिन के समय परिवार इसी मकान में रहता है और खाना-पीना भी यहीं बनाया जाता है। शनिवार रात भी परिवार के लोग मकान बंद कर घेर में सोने चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे सामान को खंगाल डाला। पीड़ित के मुताबिक चोर घर से सोने के तीन आभूषण ले गए। इनमें कान की झुमकी, गले का पेंडल और नाक की बाली शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के तीन सामान भी चोरी हुए हैं। घर में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी भी चोर ले गए। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह रकम मक्का बेचने के बाद घर में रखी गई थी। सुबह मकान के ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा मिलने पर परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजा का रामपुर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मकान के अंदर और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें