एटा के जलेसर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो आर के गोस्वामी की अध्यक्षता तथा संयोजक डॉ कविता शर्मा के नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार रविवार को महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी क्विज भाषण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने कोहरे और धुंध में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ जाने के कारणों को बताया व छात्र छात्राओं से कहा कि गाड़ी चलाते समय अचानक रुकने या यातायात पैटर्न में बदलाव के लिए अपने और आगे वाले वाहन के बीच पर्याप्त दूरी रखें जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। संयोजक ने घने कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने,सड़क पर दायीं तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ने की जानकारी दी । संगोष्ठी के पश्चात क्विज व भाषण का आयोजन हुआ।प्राचार्य ,प्राध्यपकगणों तथा छात्र छात्राओं जागरूकता रैली निकाली गई तथा सड़क सुरक्षा शपथ भी ग्रहण की। प्राचार्य ने मंगलवार से प्रारंभ हो रही परीक्षाओं हेतु छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं भी दीं ।कार्यक्रम को सफल में डॉ आशा सिंह,डॉ के के भारद्वाज, डॉ आशीष श्रीवास्तव , श्री गिरंद सिंह तथा छात्र छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।