एटा जिले में 10 माह में 300 से अधिक सड़क हादसों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत और एक हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पड़ताल के दौरान कई लोग बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे। चार पहिया चालक भी सीट बेल्ट लगाने में लापरवाही बरतते नजर आए। एक व्यक्ति पुलिस के सामने मोबाइल पर बात करते हुए गुजरा। सीओ यातायात अरुण कुमार सिंह ने चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की।