फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शांति समिति की बैठक में नवरात्र और रामलीला महोत्सव के दौरान सौहार्द बनाए रखने पर जोर

एटा के राजा का रामपुर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अलीगंज डॉ. शशि शेखर और क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने की। बैठक में नवरात्र और रामलीला महोत्सव को लेकर नगर के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद को बढ़ावा न दें। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। इसके लिए नगरवासियों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन के दौरान नियमों का पालन करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखा जाए। इस दौरान थानाध्यक्ष रोहित राठी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन सिंह राठौर, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नवनीत शुक्ला, पवन, गंगाधर, अनूप सिंह, सोमेंद्र सिंह राठौर, रोहित शर्मा, आदित्य शर्मा, स्वप्निल शर्मा, अजीत खान, ज्ञानेंद्र कुमार आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें