एटा के सकीट थाना क्षेत्र ग्राम मुबारिकपुर में गैस पर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। सुरेंद सिंह पुत्र सूरजपाल की पत्नी खाना बना रही थीं। अचानक से गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। आग ने घर के सामान को जलाकर राख कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।