एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुसवा में छोटे भाई के प्रेम विवाह से नाराज बड़े भाई ने उसकी दुल्हन की पिटाई लगाई। दुल्हन को बचाने के लिए जब बहन आई तो आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा। बहन के साथ भी मारपीट कर दी। दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।