एटा के अलीगंज में एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने शनिवार को आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। सुरक्षा नियमों और मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम जगमोहन गुप्ता, सीओ नीतीश गर्ग, सीएफओ प्रशांत राणा ने अगौनापुर रोड स्थित इरशाद हुसैन आतिशबाज, दरियावगंज स्थित मोहम्मद शफीक आतिशबाज, बाईपास रोड स्थित मोहम्मद हारुन आतिशबाज और मंसूर अहमद मोहल्ला रामप्रसाद गौड की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जांचा कि सुरक्षा उपाय पर्याप्त और प्रभावी हैं या नहीं। दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह केवल निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें। इस दौरान थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर, कस्बा प्रभारी विपिन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।