एटा मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में नवीन कुमार पुत्र चंद्र कांत निवासी भटमई को लेकर आये। यहां नवीन उपद्रव करने लगा जिसके बाद परिजन ने हाथ बांध दिए। चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रेफर कर दिया। युवक के हांथो को बांधकर परिजन ले जा रहे थे उसी दौरान युवक कह रहा है कि मुझे मारने के लिए ले जा रहे है। बाद में परिजन उसे घसीट कर लेकर चले गए। बताया जाता है कि युवक मानसिक रोग से पीड़ित है। मनोरोग विभाग में उपचार लेने के लिए परिजन लाये थे। वर्तमान में वह इमरजेंसी में भर्ती है।