एटा के बागवाला चौराहे के पास पटाखा गोदाम में रविवार को तेज धमाका हो गया। इससे चार दुकानें धराशायी हो गईं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। माैके पर राहत बचाव कार्य जारी है। दमकल की टीमें लपटों पर काबू पाने में जुटी हैं। बागवाला चौराहे से आसपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर पटाखा गोदाम बना हुआ था। इसमें रविवार को तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके से गोदाम की चार दुकानें धराशायी हो गईं। माैके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियां माैके पर लपटों पर काबू पाने में जुटी हैं।