उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को इको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सगे भाई और चाचा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल दोनों भाई कोतवाली नगर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ते हैं। वह अपने चाचा के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक घर जा रहे थे। घायल छात्र के नाम उज्ज्वल और ह्रितिक हैं। यहा मिरहची थाना क्षेत्र के सरनऊ गांव के निवासी हैं। चाचा ऋषिकांत भी हादसे में घायल हुए हैं। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बदरिया के सामने हुई।