उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हाईवे पर गांव रामपुर के समीप सुबह-सुबह हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल सभी 12 यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया है चालक बस में चल रहे म्यूजिक सिस्टम में गाने बदल रहा था। उसी दौरान ये हादसा हो गया।