उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट थाना क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान किसान विद्युत कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बिजलीघर की घेरबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। दर्जन से अधिक गांवों से किसान एकत्र हुए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनकी समस्या जानी।