फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिस चाची से थी बेपनाह मोहब्बत, उसी को दी दिल दहलाने वाली मौत

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को भतीजे ने अपनी चाची को घन से कूचकर मार डाला। बचाने आई मां पर भी ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद खुद पर भी वार किए। घटना से आसपास दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम की है। यहां के निवासी टीकाराम, उसकी पत्नी गीता देवी (60), पुत्र टिंकू (32) और चाची महादेवी (40), इसके दो बच्चे एक ही घर में रहते थे। बताया गया कि महादेवी और टिंकू के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी घरवालों के साथ मोहल्ले के लोगों को भी थी। सोमवार की दोपहर किसी बात को लेकर टिंकू और महादेवी के बीच कहासुनी हुई। इस पर टिंकू ने घर में रखे घन (बड़ा हथौड़ा) से चाची महादेवी पर ताबड़तोड़ वार किए। वह लहूलुहान होकर गिर गई। कुछ ही पल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें