एटा। अलीगंज क्षेत्र में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें समतल नहीं किया गया। नतीजतन सड़कें अब गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और लोग घंटों तक फंसे रहते हैं।