एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में थाने से चंद कदम की दूरी पर गांव चमकरी स्थित कैनरा बैंक में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने लॉकर का ताला तोड़ दिया, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। चोर डीवीआर और राउटर ले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।