फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीच सड़क लगे बिजली के खंभे को बचाने में नहर पुल पर पलटा ट्रक

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 06:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के एटा में राजा का रामपुर में बीच सड़क पर लगे विद्युत खंभे के बचाने में पहरा नहर पुल पर ट्रक पलट गया। इसमें रखे पशआहार के पैकेट बिखर गए। चालक एवं क्लीनर सुरक्षित बच गए। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे ट्रक अलीगंज से पटियाली की तरफ जा रहा था। जिसमें पशु आहार के पैकेट लदे हुए थे। पहरा नहर पुल पर बिजली के खंभे को बचाते समय अचानक दूसरी तरफ से बाइक आ गई। जिसके चलते ट्रक बेकाबू होकर नहर पुल पर पलट गया है। तिरपाल फट गई और ट्रक में लदीं पशु आहार की कुछ बोरियां नहर में चली गईं तो कुछ सड़क पर बिखर गईं। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से बोरियों सहित ट्रक को हटाने का कार्य किया। कंपनी के अधिकारी और ट्रक मालिक के आने के बाद ट्रक को खाली कराया गया। चालक पंकज व क्लीनर अज्जू ने बताया कि चौबेपुर कानपुर से पशु आहार की बोरियां लादकर दरियावगंज उतारने जा रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें