उत्तर प्रदेश के एटा में राजा का रामपुर कस्बा के प्राचीन देव स्थान पर द्वादशी के दिन मेले का आयोजन किया गया। यहां द्वादशी के दिन रावण वध का आयोजन किया जाता है। सोमवार सुबह से ही मेले को लेकर लोगों में उत्साह था। खानपान से लेकर विभिन्न उपयोगी सामाग्री की दुकानें लगाई गईं। महिलाओं-बच्चों ने जमकर खरादारी की। शाम को रावण वध किया गया। पटाखों पर आग लगते ही रावण धू-धू कर जला।