एटा के जलेसर में पुलिस ने कार्रवाई कर 10 वर्ष में गोकशी एवं गोतस्करी में संलिप्त 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी लोगों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई। एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन श्वेत के तहत पुलिस ने रविवार की रात गोकशी एवं गोतस्करी के पुराने मामलों में नामित लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान पकड़े गए 18 लोगों को सोमवार को एसडीएम के सामने पेश किया गया। पकड़े गए इकरार, राशिद, भूरा, अरमान, वकील, इमरान, रहीश, आमिर, यूनुस, जुल्फकार, सज्जन, राहुल, सनील, राशिद, जीशान, दिलशाद, पोपेंद्र कस्बे के सराय खानम एवं गांव मकसूदपुर और लखमीपुर के निवासी हैं। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने को संगीन मामलों में संलिप्त रहे लोगों पर कार्रवाई कर निगरानी रखी जा रही है।