एटा के जलेसर में कोतवाली क्षेत्र के गांव महानमई के निकट खेत में बाजरे की करब के नीचे पीतल के घंटों से भरी हुई बोरी मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि बरामद हुई पीतल के घंटों से भरी बोरी में तीन माह पूर्व कस्बा सकीट में मंदिरों से चोरी हुए घंटे होने की आशंका है।