फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 15 दिन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती है मां, बुखार और खांसी नहीं हुई ठीक; बेटे ने बुला ली पुलिस

उत्तर प्रदेश के एटा में 15 दिन से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भर्ती महिला की हालत ठीक न होने पर बेटे ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद गुरुवार को पुलिस बुला ली। पुलिस को देखकर अस्पताल स्टाफ हैरान रह गया। बेटे ने बताया कि उसकी मां को बुखार और खांसी है। 15 दिन से भर्ती है, लेकिन कोई आराम नहीं मिल रहा। डॉक्टरों द्वारा उपचार में लापरवाही बरतने की बात कही। इसके बाद वह सीओ कार्यालय पहुंचा। सीओ सिटी से इलाज न करने की शिकायत की। शिकायत पर सीओ ने पुलिस टीम को भेजा। स्टॉफ नर्स का कहना है कि वार्ड में 45 मरीज एडमिट हैं। स्टॉफ केवल दो है। कैसे सबका इलाज संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें