देवरिया के पकड़ी बुजुर्ग, जटमलपुर और पगरा उर्फ परसिया गांवों में जलनिकासी बाधित होने से घरों और खेतों में पानी भर गया है। फसलों को नुकसान और लंबे समय से समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को महुआनी चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जलनिकासी व्यवस्था तत्काल बहाल करने और जलभराव का स्थायी समाधान कराने की मांग की। सड़क जाम से आवागमन भी प्रभावित हुआ।