देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के सिधुआ में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, विस्तार, विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय प्रबंधकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक प्रबंधकों को जोड़ने का आह्वान किया।