जिले में बिजली कटौती एवं निगम के अव्यवस्था के विरोध बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। सपा नेता विजय रावत ने कहा की उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं बिजली कटौती आम जनता का बुरा हाल है। लेकिन बिजली निगम इसे सुधारने के बजाय जनता के ऊपर अधिक बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का बोझ डालते जा रही है। भाजपा सरकार को आम जनता के समस्या से कुछ लेना देना नहीं है। यह सरकार विकास विरोधी के साथ जन विरोधी भी है, अगर जल्द ही व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो पुरे जिले में समाजवादी पार्टी आंदोलन करने का काम करेगी।