बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज सोनू घाट मार्ग पर गड्ढे पाटे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहाकि भाजपा सरकार ने बरहज की जनता को धोखा दिया। पिछले दस सालों से बरहज सोनूघाट मार्ग जर्जर पड़ा है। आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। बिजली क्षमता बढ़ाने के लिये कोई काम नहीं हुआ है। इससे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। बरहज सरयू नदी पर बन रहे मोहन सेतु का काम आज भी अधूरा है और बरहज बरहज विधानसभा विकाश से कोसों दूर चलता गया। इन सभी जनहित मुद्दों को लेकर बरहज सोनू घाट सड़क पर गड्ढे पाटे जाने की मांग को लेकर 21 तारीख को बरहज सोनू घाट मार्ग काली मंदिर पर भुख हड़ताल पर बैठने का काम करूंगा।