उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त देवरिया क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी मझौलीराज और कमला एकेडमी देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें मझौलीराज ने 37 रन से जीत हासिल किया। दूसरे मैच में तारकेश्वर एकेडमी ने सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर ब्लू को 296 रन से करारी शिकस्त दी।