बरहज क्षेत्र के करजहां निवासी सीआरपीएफ में एसआई देवानंद यादव की मंगलवार तड़के छत्तीसगढ़ के सुकमा में गोली लगने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब एक किलोमीटर तक अंतिम यात्रा में लोग शामिल हुए। बरहज के कटइलवा स्थित मुक्तिपथ पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।