प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्रीय मांग को ले प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को संबोंधित मांगों का ज्ञापन डीएम दिव्या मित्तल को सौंप शीघ्र पूरा करने की मांग की। मांग नहीं पूरी होने की दशा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।