फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामलीला के लिए शहर में निकाली गई शोभायात्रा

रोहित सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 01:24 PM IST

सनातन धर्म संस्था की पहल पर होने जा रहे श्री रामलीला महोत्सव के प्रचार व जन जन को निमंत्रण देने के लिए रविवार को शहर में जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। श्रीकृष्ण कुमारी पांडेय इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा शिव मंदिर अमहट घाट पर संपन्न हुई। रास्ते भर जय श्री राम, सनातन धर्म की जय, भारत माता की जय के गगन भेदी उद्घोष के साथ अपार जन समुदाय सम्मिलित हुआ। शहर के धर्मप्रिय सनातनी व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का रोडवेज, कटेश्वर पार्क, महिला अस्पताल, गांधीनगर, एसआरडी अस्पताल, जनता होटल, कम्पनी बाग सहित जगह स्वागत किया और जलपान कराया। पीले व पारंपरिक वेशभूसा में रामलीला मंचन की तैयारी कर रहे बालक-बालिकाओं ने हाथों में शस्त्र लेकर अगुवाई की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें