महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में शनिवार को बड़ी संख्या में रोगियों ने इलाज कराया। सप्ताह के अंतिम देने के बावजूद यहां पर लोगों की भीड़ लगी रही। औषधि काउंटर पर भीड़ के चलते लोगों ने धक्का मुक्की भी की। मेडिकल कालेज में सप्ताह का अंतिम दिन होने के बावजूद मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। यहां पर हड्डी रोग विभाग, चर्म रोग विभाग, सर्जरी, टीबी व श्वास रोग, मनोरोग और मेडिसीन विभाग में रोगियों की भीड़ रही। यहां से दिखाने के बाद लोग दवा लेने औषधि वितरण काउंटर पर पहुंचे। वहां आधे घंटे तक लोग लाइन लगाए। इसके बाद दवाईयां मिल सकीं। इस बीच कुछ कतार में खड़े लोगों की उपेक्षा करते हुए सीधे काउंटर पर पहुंचकर दवा लेने का प्रयास किए। इससे पीछे कतार में खड़े लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद धक्का मुक्की शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बिना कतार में आए लोगों को बाहर किया। तब जाकर लोग शांत हुए।