खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से 13 से 15 दिसंबर तक आगरा में सब जूनियर स्टेट कुश्ती बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले के भी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाल में विभिन्न भार वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने ट्रायल के जरिए अपनी दावेदारी पेश की। खेलो इंडिया योजना के तहत स्टेडियम में संचालित शिविर के प्रशिक्षक रामजन्म यादव की देखरेख में ट्रायल कमा आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित खिलाड़ियों ने कुश्ती में अपने दांवपेंच दिखाए। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि 20 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया है। जल्द ही जिले की फाइनल टीम घोषित कर दी जाएगी।