कांग्रेस के गढ़ अमेठी में एक बार फिर बीजेपी और राहुल समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। इसी दौरान कुछ किसान संगठन के लोगों के साथ बीजेपी कार्यकर्ता राहुल के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध करने पहुंचे थे। तभी पूरा बवाल हुआ।