फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसान की हत्या का खुलासा न करने का परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

थाना सरधुवा क्षेत्र के ब्योहरा गांव में करीब 18 दिन पहले किसान की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने व आरोपियों काे बचाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। फिर एसपी कार्यालय में भी ज्ञापन भी सौंपा। मंगलवार को धरने पर बैठे ब्योहरा गांव निवासी गिरीश मिश्रा ने बताया कि उनके पिता अवधेश मिश्रा (50) की 20 दिसंबर की रात को नलकूप में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। सुबह नलकूप जाने पर चारपाई पर पड़े खून को देखकर आसपास खोजबीन की गई थी। कुछ देर बाद शव कुएं में होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब नाम बताने के बाद भी नामजद मुकदमा नहीं लिख रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें