फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग नहाने गया था शशिकांत, गहरे पानी में समाया, मौत

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरिया गांव में गुरुवार को सलैया बंधी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। झुमरिया गांव निवासी शशिकांत गुरुवार को अपने बड़े भाई उमाकांत और चार दोस्तों के साथ सलैया बंधी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे युवकों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें