धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव में शनिवार देर रात हुई हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान एक 27 वर्षीय विवाहिता ज्योति ने अपनी 6 वर्षीय मासूम पुत्री लाडो के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।