फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा कला और धराव ‘ए’ के बीच दूसरा सेमीफाइनल ड्रॉ; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 07:29 PM IST

टांडा कला ग्राम सभा स्थित श्री सरस्वती खेल मैदान पर मयंक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल रविवार को टांडा कला और धराव ‘ए’ के बीच रोमांचक मोड़ पर छूटा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रही थीं। खेल के पहले हाफ में टांडा कला के खिलाड़ी मंगरू ने शानदार फील्ड गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, दूसरे हाफ में धराव ‘ए’ ने जबरदस्त वापसी की। धराव के सुहेल ने अपनी कलाबाजी दिखाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया और स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें