फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में रिटायर्ड डिप्टी एसपी का ग्रामीणों ने किया स्वागत, फूल माला पहनाकर गांव में निकला जूलूस

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 08:52 PM IST

ताराजीवनपुर क्षेत्र के सदलपुरा गांव में ग्रामीणों ने शनिवार की देर रात सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें रिटायर्ड डिप्टी एसपी अजीत सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। गांव निवासी स्व छात्रधारी सिंह के छोटे पुत्र अजीत सिंह पुलिस सेवा में भर्ती होकर प्रदेश में अनेकों सराहनीय कार्य कर राष्ट्रीय पुरस्कार से सुशोभित हो चुके हैं। सेवानिवृत होने के बाद वाराणसी से इनको जुलूस के शक्ल में गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान कर स्मृति चिह्न भेंट करने के बाद फूल मालाओं से स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि रिटायर्ड डिप्टी एसपी प्पर सेवाकाल के दौरान किसी प्रकार का दाग नहीं लगा है जिससे गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र का गर्व है। इस मौके पर प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, वासुदेव सिंह, चंद्रमा सिंह, रामसेवक सिंह, रामअवध सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह टुनटुन, श्यामबदन यादव, ग्राम प्रधान विवेक सिंह, उदयभान पांडेय आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें