फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में बिंद स्वाभिमान संघ का कार्यालय खुला, महाराजा वेणु बिंद को पुष्प अर्पित किया गया

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 08:50 PM IST

बिंद स्वाभिमान संघ का जनपद का पहला कार्यालय रविवार को पचफेडवा में खोला गया। मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र बिंद फीता काटकर व महाराजा बेणु बिंद के स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिंद समाज के पिछड़ी जाति में होने के बावजूद इसका उत्थान नहीं हो पाया है। यह जाति शिक्षा और सत्ता दोनों से वंचित है। इस जाति के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव घर-घर जाकर शिक्षा की अलख जगानी होगी। अभी तक सत्ताधारी पक्ष के लोग केवल वोट हथिया रहे हैं लेकिन समाज के दबे कुचले लोगों के हित में कोई काम नहीं कर रहे हैं। कहा कि अब ब्लॉक, तहसील व विधानसभा स्तर पर कार्यालय खोलकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रिका बिंद, ब्लॉक अध्यक्ष नंदन बिंद, मोती बिंद, करन, रामनगीना बिंद, रामभजन बिंद, अशोक बिंद, रमाशंकर बिंद आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें