फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में रेलवे यार्ड में मालगाड़ी ट्रेन से कोयला चोरी का वीडियो वायरल

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 10:53 PM IST

चंदौली के डीडीयू जंक्शन रेलवे यार्ड में कोयला चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर खड़ी मालगाड़ी ट्रेन से कोयला चोरी की जा रही है। यह चोरी इतनी बड़े पैमाने पर हो रही है कि इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे लोग मालगाड़ी ट्रेन से कोयला चोरी कर रहे हैं। यह चोरी डीडीयू जंक्शन रेलवे यार्ड के बोरिया गेट के पास हो रही है। यहां पर आरपीएफ की 24 घंटे ड्यूटी रहती है, लेकिन इसके बावजूद चोर आसानी से कोयला चोरी कर ले रहे हैं। सूत्रों की माने तो हर रोज मालगाड़ी से कोयला चोरी की जा रही है। इस मामले ने रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं। यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे इतनी बड़े पैमाने पर चोरी हो रही है और रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां इसे रोकने में नाकाम क्यों हो रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें