सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन था। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए डाॅ. वीरेंद्र प्रताप सिंह और विनय कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है, वहीं महामंत्री पद के लिए संदीप कुमार यादव और गौरव सिंह ने मैदान में ताल ठोकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए शैलेन्द्र कुमार पांडेय और रमेश चंद्र तिवारी ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कृष्ण मुरारी यादव, संदीप सिंह और सत्येंद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।