हिंदू धर्म की आस्था, परंपरा और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना का प्रतीक वट सावित्री व्रत शनिवार को टांडाकला क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम सभा स्थित रामशाला प्रांगण में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोलह श्रृंगार और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने बरगद (वट) वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।