फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार....नारों के जरिए आमजन को संदेश, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 12:50 PM IST

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियमताबाद द्वारा पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को आगामी पोलियो दिवस रविवार, 14 दिसंबर 2025 को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने “दो बूंद ज़िंदगी की” और “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार” जैसे नारों के जरिए आमजन को संदेश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि भले ही भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में यह बीमारी अभी भी मौजूद है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही से पोलियो दोबारा लौट सकता है, इसलिए हर अभियान में बच्चों को पोलियो की खुराक देना बेहद जरूरी है। इस रैली में नियमताबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. अनिल, डॉ. जानवी, डॉ. बंदना, डॉ. आशुतोष, आशीष राय, अशोक यादव (फार्मासिस्ट), संजय (बीसीपीएन), समस्त सीएचओ, अंजलि मौर्य, जितेंद्र यादव, राज कुमार चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें