फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से चहनिया-धानापुर मार्ग पर पेड़ गिरा, बिजली और यातायात व्यवस्था ठप; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 13 Jun 2026 07:34 PM IST

चहनिया क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश के कारण चहनिया-धानापुर मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। पेड़ के साथ बिजली के तार और पोल भी प्रभावित होने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे खड़ा पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास शुरू किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें